भारतीय खेल प्राधिकरण ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 105 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती सहायक कोच, कोच, सीनियर कोच और मुख्य कोच के पदों की जाएगी। 12 फरवरी, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आखिरी स्लाइड में दी गई डायरेक्ट लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें इसके लिए केवल सरकारी विभाग/ पीएसयू इत्यादि में काम करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर नियुक्त किया जाएगा। इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।