फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RWF Recruitment 2021: रेलवे में 10वीं पास युवाओं की हो रही भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल और आवेदन प्रक्रिया

Tue, 07 Sep 2021 03:59 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Rail Wheel Factory Apprentice Recruitment 2021:  कोरोना महामारी के प्रसार के कारण अनिश्चितता भरे इस माहौल में रेलवे की नौकरी युवाओं को लर्निंग के साथ- साथ अर्निंग के जरिये एक अच्छी आजीविका का मौका देगी। इस भर्ती के तहत रेल व्हील फैक्ट्री में नौकरियां दी जाएंगी। 
विज्ञापन
1 of 5
rail factory
भारतीय रेलवे में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के बेहतरीन अवसर हैं। रेलवे ने युवाओं के लिए अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। कोरोना महामारी के प्रसार के कारण अनिश्चितता भरे इस माहौल में रेलवे की नौकरी युवाओं को लर्निंग के साथ- साथ अर्निंग के जरिये एक अच्छी आजीविका का मौका देगी। इस भर्ती के तहत रेल व्हील फैक्ट्री में नौकरियां दी जाएंगी। 
दरअसल, रेल व्हील फैक्ट्री ने वर्ष 2021-22 के लिए अपरेंटिस के रूप में नियुक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने कर्नाटक राज्य के भीतर आने वाले रोजगार कार्यालयों में अपना नाम पंजीकृत कराया है, वे ही आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अधिसूचना जारी होने की तारीख के अनुसार पंजीकरण एक्टिव और वैलिड होना चाहिए।

RWF Recruitment 2021 इन ट्रेडों में मिलेगी नियुक्ति और यह होगा वजीफा
रेल व्हील फैक्ट्री की अपरेंटिस भर्ती के तहत फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक (मोटर व्हीकल), टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के ट्रेड में विभिन्न नामित ट्रेडों में उनके शिक्षुता प्रशिक्षण की अवधि के दौरान प्रति माह 12,261/– रुपये का वजीफा दिया जाएगा। जबकि सीएनसी प्रोग्रामिंग-कम-ऑपरेटर के लिए 10,899/- रुपये प्रति माह वजीफा का भुगतान किया जाएगा। हालांकि, मौजूदा नियमों के अनुसार समय-समय पर वेतन संशोधित किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Rail Factory - फोटो : Special Arrangement
RWF Recruitment 2021 योग्यता एवं पात्रता मानदंड
कारखाने में प्रशिक्षु अधिनियम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास नामित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र भी होना चाहिए जिसमें यह प्रशासन प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है, जो राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) द्वारा जारी किया गया है। इस संबंध में Rail Wheel Factory की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ा और डाउनलोड की जा सकती है।
   
 
विज्ञापन

3 of 5
Rail Coach Factory - फोटो : Special Arrangement
RWF Recruitment 2021 के तहत रिक्तियों का विवरण
क्रम संख्या पोस्ट एससी एसटी ओबीसी अनारक्षित कुल
1 फिटर 13 6 23 43 85
2 मशीनिस्ट 5 2 8 16 31
3 मैकेनिक (मोटर वाहन) 1 1 2 4 8
4 टर्नर 1 0 1 3 5
5 सीएनसी प्रोग्रामिंग सह-ऑपरेटर (सीओई ग्रुप) 3 2 6 12 23
6 इलेक्ट्रीशियन 3 1 5 9 18
7 इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 3 2 6 11 22
  कुल 29 14 51 98 192

 

4 of 5
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
RWF Recruitment 2021 के लिए आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ 'प्रिंसिपल फाइनेंशियल एडवाइजर/ रेल व्हील फैक्ट्री' के पक्ष में प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक से 100/- रुपये के भारतीय पोस्टल ऑर्डर/ डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करना आवश्यक है, जो वापस नहीं किया जा सकता है। अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ शारीरिक रूप से विकलांग/ महिला उम्मीदवारों द्वारा किसी शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
RWF Recruitment 2021 के लिए आवेदन कैसे करें
  • 1) उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - www.rwf.indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
  • 2) इसके बाद वेबसाइट से आधिकारिक आवेदन प्रारूप डाउनलोड करें।
  • 3) उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन फॉर्म को पूरा भरें एवं जानकारी की पुष्टि कर लें। 
  • 4) आवेदन पत्र पर हाल ही का पासपोर्ट आकार का एक रंगीन फोटो चिपकाए। 
  • 5) चिपकाए गए फोटो पर उम्मीदवार द्वारा विधिवत हस्ताक्षर/ सत्यापित किया गया हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें