रेलवे में लगातार भर्तियों के लिए अधिसूचनाएं जारी की जा रही हैं। अलग-अलग हजारों पदों पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। लेकिन रेलवे की एक ऐसी भर्ती है, जिसका देश के करोड़ों उम्मीदवारों को लंबे समय से इंतजार है। वह है आरआरबी एनटीपीसी।
अब रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB - Railway Recruitment Board) की उन्हीं नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्तियों के संबंध में रेलवे ने बेहद जरूरी सूचना दी है। ये सूचना आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा की तारीख के बारे में है और हर उम्मीदवार के लिए जानना बेहद जरूरी है।