फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RIMS Recruitment 2021: इन विभागों के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती, सैलरी 65,000 रुपये से अधिक

Sun, 28 Feb 2021 11:52 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source

राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (आरआईएमएस) रांची द्वारा रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना के मुताबिक 5 मार्च, 2021 को सुबह 9:30 बजे से लेकर 11 बजे तक वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया गया है। अभ्यर्थियों को अपने साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म और अन्य सर्टिफिकेट्स लेकर जाना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सीनियर रेजिडेंट के कुल 20 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार के अंतर्गत आरआईएमएस के विभिन्न सुपर स्पेशिलिटी विभाग में तीन साल के कॉन्ट्रेक्ट पर रखा जाएगा। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अगली स्लाइड पर जाएं। 

विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पदों का विवरण- 

कुल पद - 20 

  • पीडियाट्रिक सर्जरी-04 पद
  • मेडिकल ऑन्कोलॉजी -04 पद
  • नियोनाटोलॉजी-03 पद
  • प्लास्टिक सर्जरी-03 पद
  • नेफ्रोलॉजी-02 पद
  • सर्जिकल ऑन्कोलॉजी -02 पद
  • न्यूरोलॉजी-02 पद
विज्ञापन

3 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अन्य जानकारियां - 
  • आयु सीमा - आवेदन हेतु अभ्यर्थी की आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। 
  • शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस (स्नातक) कर चुके अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास निर्धारित विषय में स्नातकोत्तर यानी एमडी/ एमएस/ डीएनबी/ डीएम/ एमसीएच की डिग्री होना अनिवार्य है।  
  • चयन प्रक्रिया - साक्षात्कार के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा।
  • वेतन - चयनित आवेदकों को प्रति माह 67,700 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 
  • साक्षात्कार का पता - ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर, आरआईएमएस, रांची।
विज्ञापन

4 of 4
सांकेतिक तस्वीर

आधिकारिक वेबसाइट - https://rimsranchi.org/

आधिकारिक अधिसूचना - https://rimsranchi.org/current/images/2021/pdf/24_02_2021_advt_no_776_walk_in_intrvw.pdf


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें