फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCF Apprentice Recruitment: रेलवे कोच फैक्ट्री की सीधी भर्ती में आवेदन का आखिरी मौका, बिना परीक्षा के मिलेंगी नौकरियां

Mon, 31 Jan 2022 12:41 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Naukri RCF Recruitment : रेल कोच फैक्ट्री के लिए हो रही इस भर्ती में उम्मीदवारों को बिना किसी भर्ती परीक्षा के सीधे नौकरियां दी जा रही हैं, तो फिर देर मत करिए, जल्दी से भर दीजिए आरसीएफ भर्ती के लिए अपना आवेदन फॉर्म।
विज्ञापन
1 of 5
Railway Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
इंडियन रेलवे के विभिन्न उपक्रमों में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं ने अगर रेलवे की इस सीधी भर्ती में अप्लाई नहीं किया है तो आज ही तुरंत आवेदन कर दें। रेल कोच फैक्ट्री के लिए हो रही इस भर्ती में उम्मीदवारों को बिना किसी भर्ती परीक्षा के सीधे नौकरियां दी जा रही हैं। रेल कोच फैक्ट्री से मतलब है कि वह जगह जहां ट्रेनों के नए डिब्बे बनते हैं यानी रेलवे की बोगियां बनाई जाती हैं और आवश्यकतानुसार पुरानी बोगियों में बदलाव भी किए जाते हैं। तो फिर देर मत करिए, जल्दी से भर दीजिए आरसीएफ भर्ती के लिए अपना आवेदन फॉर्म।
रेलवे ने उम्मीदवारों से आरसीएफ (रेल कोच फैक्ट्री) के लिए अपरेंटिस पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आरसीएफ (RCF) की आधिकारिक वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी, 2022 तक है। इस भर्ती के जरिये रेल कोच फैक्ट्री में रिक्त अपरेंटिस के 56 पदों को भरा जाएगा। प्रत्येक आवेदक को ऑनलाइन आवेदन जमा करने के दौरान, एक पंजीकरण संख्या दी जाएगी।   
विज्ञापन

2 of 5
रेलवे भर्ती - फोटो : अमर उजाला

रेलवे कोच फैक्ट्री की सीधी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

आवेदक उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 100 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / महिला उम्मीदवारों द्वारा कोई शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवार आरसीएफ की आधिकारिक साइट rcf.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला

RCF Apprentice Recruitment रिक्तियों का विवरण

  1. फिटर : 04 पद
  2. वेल्डर : 01 पद
  3. मशीनिस्ट : 13 पद
  4. पेंटर : 15 पद
  5. बढ़ई : 03 पद
  6. मैकेनिक : 03 पद
  7. इलेक्ट्रीशियन : 07 पद
  8. इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक : 09 पद
  9. एसी और रेफ्रीजरेशन मैकेनिक : 01 पद
     

4 of 5
आईटीआई - फोटो : अमर उजाला

रेलवे कोच फैक्ट्री की सीधी भर्ती के पात्रता मापदंड

आरसीएफ भर्ती के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी नेशनल ट्रेड प्रमाण-पत्र भी होना चाहिए। वहीं, अपरेंटिस उम्मीदवार की आयु भी 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
RCF Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला

RCF Recruitment 2022 में ऐसे किया जाएगा चयन

रेलवे कोच फैक्ट्री की सीधी भर्ती की अधिसूचना के अनुसार, आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। उसी के आधार पर चयन होगा। इसके लिए मेरिट सूची, मैट्रिक में अंकों के प्रतिशत + संबंधित ट्रेड में आईटीआई अंकों के प्रतिशत के संयुक्त योग के आधार पर तैयार की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें