सरकारी नौकरी पाने की चाहत है तो इसके लिए आज और अभी से प्रयास शुरू कर दीजिए। भारतीय रेलवे की ओर से आठवीं पास से लेकर दसवीं और 12वीं पास युवाओं के लिए अलग-अलग श्रेणियों के पदों पर सरकारी भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक आ रही है। अमर उजाला डॉट कॉम आपको इस भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी विस्तार से दे रहा है।
भारतीय रेलवे के डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स (डीजल रेल इंजन आधुनिकीकरण कारखाना, पटियाला) ने इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिटर और वेल्डर आदि पदों के लिए अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।वेल्डर के लिए आठवीं पास और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जबकि इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट और फिटर आदि पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास होने के साथ ही आईटीआई पास होना जरूरी है।
कैंडिडेट जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन रेलवे डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां खबर में पदों का विवरण, भर्ती आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन के लिए योग्यता एवं पात्रता आदि की विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट का सीधा लिंक भी दिया गया है।