सेंटर ऑफ प्रीसीजन मेडिसन एंड फार्मेसी के गठन को लेकर जारी कवायद के बीच दिल्ली भेषज विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय यानी (Delhi Pharmaceutical Sciences and Research University) डीपीएसआरयू ने कई पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन अधिसूचना जारी की है। सेंटर ऑफ प्रीसीजन मेडिसन एंड फार्मेसी, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा अनुशंसित एक परियोजना है। इसका केंद्र का गठन डीपीएसआरयू परिसर में किया जा रहा है।
इस संबंध में दिल्ली भेषज विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय यानी डीपीएसआरयू ने कई पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। शुरुआती तौर पर यहां छह पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। ये सभी नियुक्तियां 11 माह के लिए संविदात्मक अनुबंध के आधार पर होंगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम अगले तीन सत्रों के लिए नियमित किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया
डीपीएसआरयू भर्ती के तहत आवेदकों को मेरिट बेसिस पर शार्ट लिस्ट कर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर ही किया जाएगा।