पश्चिम मध्य रेलवे
- फोटो : Amar Ujala Graphics
रेलवे: 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने निकालीं हैं बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन
पश्चिमी रेलवे, मुंबई ने अप्रेंटिस के 3591 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, रतलाम सहित 13 डिवीजन में इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर आदि के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 25 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ दसवीं पास करने वाले अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों का विस्तृत विवरण जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।