फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आयोग ने निकाली सालाना 24 लाख रुपये तक के पैकेज वाली नौकरी, 3620 पदों पर होंगी भर्तियां

Sat, 29 May 2021 06:02 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
UPPSC Medical Officer Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 3000 से भी ज्यादा पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए पीडियाट्रिशियन, जनरल सर्जन, गायनकोलॉजिस्ट समेत 15 स्पेशलिस्ट के कुल 3620 पदों पर भर्ती की जाएगी। 28 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को 2,08,700 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।  इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
UPPSC Medical Officer Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
  पद संख्या
1. पीडियाट्रिशियन (बाल रोग विशेषज्ञ) 600
2. गायनकोलॉजिस्ट (प्रसूती रोग विशेषज्ञ)

590

3. एनेस्थेटिस्ट 590
4. जनरल सर्जन 590
5. जनरल फिजिशियन 590
6. ऑफ्थलमोलॉजिस्ट (नेत्र रोग विशेषज्ञ) 75
7. ऑर्थोपेडिशियन (हड्डी रोग विशेषज्ञ) 75
8. ईएनटी स्पेशियलिसट (कान, नाक, गला विशेषज्ञ) 75
9. डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा रोग विशेषज्ञ) 75
10. साइकियाट्रिस्ट (मनोरोग विशेषज्ञ) 75
11. रेडियोलॉजिस्ट 75
12. पैथोलॉजिस्ट 75
13. फोरेंसिक स्पेशलिस्ट 75
14. पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट 30
15. माइक्रोबायोलॉजिस्ट 30
विज्ञापन

3 of 5
UPPSC Medical Officer Recruitment 2021

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 28 मई, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 25 जून, 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 25 जून, 2021

आवेदन शुल्क - सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 105 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। एससी-एसटी के लिए 65 रुपये और दिव्यांग के लिए 25 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। 

4 of 5
UPPSC Medical Officer Recruitment 2021

अन्य जानकारियां

  • आयु सीमा -  1 जुलाई 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
  • वेतन - चयनित आवेदकों को 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UPPSC Medical Officer Recruitment 2021

आधिकारिक वेबसाइट

आधिकारिक अधिसूचना 

यह भी पढ़ें - 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें