भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर डिप्टी मैनेजर (तकनीकी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 41 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 7वीं सीपीसी के वेतन मैट्रिक्स के लेवल 10 के हिसाब से वेतन दिया जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश: 1329 पदों पर शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, मिल सकता है 1.12 लाख रुपये तक का वेतन