Sarkari Naukri 2025: इस सप्ताह विभिन्न विभागों और बैंकों ने बड़ी संख्या में भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 1180 पदों, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 350 पदों, इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने 127 पदों, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 1732 पदों, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 122 पदों और मध्य प्रदेश पुलिस (ESB) ने कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती निकाली है। इन सभी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया तय तारीखों पर चल रही है और उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।