कर्नाटक स्टेट कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन लिमिटेड (केएससीसीएफ) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार केएससीसीएफ ने अकाउंटेंट, फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट, सेल्स असिस्टेंट, टाइपिस्ट, चपरासी और जूनियर फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 5 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दसवीं पास अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को 10400 से लेकर 34500 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - यूपीआरवीयूएनएल: यूपी बिजली विभाग की भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, पेपर पांच अप्रैल को