फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसर: यहां हो रही है 4 हजार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती, 12वीं पास जल्द करें आवेदन

Wed, 26 May 2021 10:38 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
कर्नाटक पुलिस भर्ती 2021
अगर आप बारहवीं पास हैं और पुलिस की नौकरी खोज रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा अवसर है। कर्नाटक पुलिस ने बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए कांस्टेबल पदों की रिक्तियां निकाली हैं। यहां कांस्टेबल पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी rec21.ksp-online.in के जरिए कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 4 हजार है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 25 जून है। ऐसे में अभ्यर्थी हर हाल में समय सीमा से पहले इन नौकरियों के लिए अपना आवेदन कर लें। अभ्यर्थी विलंब शुल्क के साथ कांस्टेबल पदों की इन नौकरियों के लिए 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आइए इन रिक्तियों  के बारे में विस्तार से जानते हैं..

 
विज्ञापन

2 of 3
पुलिस कांस्टेबल भर्ती - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कांस्टेबल पदों की इन 4 हजार रिक्तियों के लिए पीयूसी, एचएससी, डिप्लोमा और आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जनरल कैटिगिरी के लिए इन रिक्तियों में अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 19 साल  से लेकर 27 साल तक रखी गई है। यानी कि सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र 19 साल और अधिकतम उम्र 27 साल है। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल और अधिकतम उम्र 30 साल रखी गई है।

इसे भी पढ़ें-सीधी भर्ती: दक्षिण मध्य रेलवे में निकलीं हैं बंपर नौकरियां, 29 मई तक कर सकते हैं आवेदन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
जॉब्स

कांस्टेबल पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले जनरल कैटिगिरी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। वहीं, ओबीसी कैटिगिरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 200 रुपये और एससी, एसटी कैटिगिरी के अभ्यर्थियों के लिए भी आवेदन फीस 200 रुपये रखी गई है। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फीस भर सकते हैं। रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें