फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JCI Recruitment 2024: जूट कॉर्पोरेशन में निकली सरकारी नौकरी, नॉन एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आज से करें आवेदन

Tue, 10 Sep 2024 01:10 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

JCI Recruitment 2024: जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट और जूनियर इंस्पेक्टर जैसे विभिन्न गैर-कार्यकारी पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Amar Ujala Graphics
JCI Recruitment 2024: जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने आज से विभिन्न गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (jutecorp.in) पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर, 2024 को शुरू हुई और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2024 है। 
विज्ञापन

2 of 6
JCI Recruitment 2024 - फोटो : freepik
रिक्ति विवरण
कुल 90 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी, इनमें जूनियर सहायक के 25 पद, लेखाकार के 23, और जूनियर इंस्पेक्टर के 42 पद शामिल है। आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास भारत सरकार या उसके नियामक निकायों द्वारा अनुमोदित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रासंगिक डिग्री होनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
JCI Recruitment 2024 - फोटो : freepik

शैक्षणिक योग्यता


लेखाकार
इन पदों के लिए आपके पास एडवांस्ड अकाउंटेंसी और ऑडिटिंग पर ध्यान देने के साथ कॉमर्स में मास्टर डिग्री (एम.कॉम) होनी चाहिए और कम से कम 5 साल का प्रासंगिक अनुभव होना चाहिए।  वैकल्पिक रूप से, कॉमर्स में बैचलर डिग्री (बी.कॉम) के साथ 7 साल का अनुभव स्वीकार्य है।

जुनियर इंसपेक्टर
आपको 10+2 (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए। साथ ही, आपको कच्चे जूट की खरीद/बिक्री से संबंधित 3 साल का अनुभव होना चाहिए, जिसमें ग्रेडिंग, वर्गीकरण, बेलिंग, भंडारण या परिवहन जैसे कार्य शामिल हैं।
 
जुनियर सहायक
इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, आपको कंप्यूटर के उपयोग में कुशल होना चाहिए, विशेष रूप से एमएस वर्ड और एमएस एक्सेल, और अंग्रेजी में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट टाइप करने में सक्षम होना चाहिए।

4 of 6
JCI Recruitment 2024 - फोटो : freepik
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर चयनित होने के लिए आवेदकों तो तीन चरणों से गुजरना होगा:
  • आवेदन करने वाले सभी लोगों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा से शुरुआत करनी होगी। 
  • यदि आप जूनियर असिस्टेंट पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको एक कौशल परीक्षण भी पास करना होगा। इससे यह पता चलेगा कि आप कितनी तेजी से टाइप कर सकते हैं और कंप्यूटर कार्यों को कितनी अच्छी तरह से संभाल सकते हैं।
  • यदि आप ऑनलाइन परीक्षा और कौशल परीक्षण में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आपको सत्यापन के लिए अपने दस्तावेज लाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
JCI Recruitment 2024 - फोटो : freepik
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी और ईएसएम श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना हेगा। वहीं पीडब्ल्यूडी/एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
JCI Recruitment 2024 - फोटो : freepik
ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jutecorp.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर करियर बटन पर क्लिक करें।
  • "पब्लिक नोटिस" टैब के अंतर्गत "रिक्रूटमेंट" अनुभाग पर क्लिक करें और ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के लिए आवश्यक विवरण भरें।
  • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और आवेदन पत्र पूरा करें।
  • अब आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें