फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरो भर्ती 2021 : इस विभाग में 10वीं, 12वीं पास के लिए निकली हैं भर्तियां, सैलरी 34900 रुपये तक

Mon, 22 Mar 2021 04:41 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ISRO JOBS

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के तहत विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) ने अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक वीएसएससी ने फायरमैन ए, फार्मासिस्ट ए और लैब तकनीशियन ए के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। 22 मार्च यानी आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को 34,900 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।  इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 6
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

पदों का विवरण- 

कुल पद - 13

  • फार्मासिस्ट ए - 03 पद
  • लैब तकनीशियन ए - 02 पद 
  • फायरमैन ए - 08 पद 
विज्ञापन

3 of 6
सरकारी नौकरी 2021

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 22 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 5 अप्रैल, 2021


आवेदन शुल्क - अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 100 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। वहीं महिला/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांग के लिए आवेदन नि:शुल्क है। 

4 of 6
सरकारी नौकरी 2021

आयु सीमा - 

  • फार्मासिस्ट ए - 18 से 35 वर्ष 
  • लैब तकनीशियन ए - 18 से 35 वर्ष  
  • फायरमैन ए - सामान्य/ अनुसूचित जनजाति/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग/ अनुसूचित जाति के लिए यह सीमा क्रमश: 30 और 28 वर्ष निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन

5 of 6
सरकारी नौकरी 2021

शैक्षणिक योग्यता - 

  • फार्मासिस्ट ए : दसवीं/ बारहवीं की परीक्षा पास अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों के पास फार्मेसी में फर्स्ट डिवीजन में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • लैब तकनीशियन ए : इस पद के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी के पास मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में फर्स्ट डिवीजन में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • फायरमैन ए : निर्धारित फिजिकल फिटनेस और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट स्टैंडर्ड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : pexels.com

चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार होगा। 

वेतन -

  • फायरमैन ए - 23,800 रुपये प्रतिमाह 
  • लैब तकनीशियन ए - 30,500 रुपये प्रतिमाह 
  • फार्मासिस्ट ए - 34,900 रुपये प्रतिमाह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें