navy
- फोटो : navy
भारतीय नौसेना में आर्टिफिशर अपरेंटिस (एए) और सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटर्स (एसएसआर) के करीब 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार 26 अप्रैल, 2021 से शुरू कर दी गई है। पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले अविवाहित पुरुष उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 05 मई, 2021 मध्य रात्रि तक जारी रहेगी।