देश सेवा करने के जज्बे से ओत-प्रोत युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। अपनी नौकरी के साथ ही मातृभूमि की सेवा और रक्षा करने के इच्छुक युवाओं के लिए भारतीय तटरक्षक बल ने भर्ती शुरू की है और इसकी अधिसचूना भी जारी की दी हैं।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपनी आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर नाविक (सामान्य ड्यूटी), नाविक (घरेलू शाखा), यांत्रिक (मैकेनिकल), यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) और यांत्रिक (इलेक्ट्रोनिक्स) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अभियान भारतीय तटरक्षक बल की 350 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह एक चुनौतीपूर्ण मगर रोमांचक और जिम्मेदार करियर वाला क्षेत्र है। जहां आपके देश प्रेम की भावना और चुनौतियों से टकराने के साहस की हर पल परीक्षा होती है।
समुद्री लहरों से टकराने की ख्वाहिश रखते हैं तो आप समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। इसके लिए आप तटरक्षक बल में शामिल हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन पदों पर है तटरक्षक बल में भर्तियां और क्या हैं करियर की संभावनाएं...