सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हम यहां ऐसी छह भर्तियों के बारे में बता रहे हैं, जहां भारतीय सेनाओं के विभिन्न अंगों औश्र राज्य पुलिस बलों में 15 हजार से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बेरोजगारों के लिए यह नौकरियां उनकी जिंदगी बदल सकती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी 15 हजार से अधिक नौकरियों के बारे में जहां आप लॉकडाउन के दौरान ही आवेदन कर सकते हैं।
इस साल लोगों के लिए नौकरियों की आवश्यकता और भी अधिक बढ़ चुकी हैं। बीते डेढ़ साल में दुनियाभर में कोरोना महामारी के आने के साथ ही लाखों लोगों की नौकरियां छूट गई हैं। इस महामारी की वजह से लाखों लोगों को असामयिक मौत का शिकार होना पड़ा है। लॉकडाउन में सालभर से भर्ती प्रक्रिया अटकी होने के कारण कई बड़े सैन्य संगठनों और विभिन्न राज्यों के पुलिस विभागों में हजारों पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में कई संस्थानों ने ऑनलाइन आवेदन मंगवाकर भर्तियां शुरू की हैं। तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे की स्लाइड पढ़िए और अपने मनपसंद भर्ती चुनकर उसमें उपलब्ध रिक्त पदों पर आवेदन कर दीजिए ..