फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: सेना भर्ती रैली का होगा आयोजन, दसवीं व आठवीं पास 22 मई तक कर सकते हैं आवेदन

Wed, 19 May 2021 09:57 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सेना भर्ती रैली 2021 - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी सैना भर्ती रैली के लिए आवदेन आमंत्रित किए हैं। 7 जून से 30 जून 2021 के बीच यह रैली उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में आयोजित की जाएगी। बदायूं, लखीमपुरखेड़ी या लखीमपुर, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, हरदोई, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और सीतापुर जिलों के अभ्यर्थी इस भर्ती रैली में हिस्सा ले सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया के जरिए सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर क्लर्क आदि के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 4
सेना भर्ती के अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

शैक्षणिक योग्यता - 

  • सोल्जर जनरल ड्यूटी - 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • सोल्जर टेक्निकल - अभ्यर्थी का विज्ञान (पीसीएम यानी भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी) में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10 + 2 पास करना अनिवार्य है।

  • सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट - भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास करने वाले अभ्यर्थी योग्य हैं।

  • सोल्जर क्लर्क या स्टोर कीपर टेक्निकल - 60 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • सैनिक ट्रेड्समैन (ऑल आर्म्स) - 10वीं पास अभ्यर्थी योग्य हैं।

  • सैनिक ट्रेड्समैन (ऑल आर्म्स) - 8वीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 4
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला

आयु सीमा - सोल्जर जनरल ड्यूटी पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु साढ़े 17 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष तक होना अनिवार्य है।  

चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन शारीरिक परीक्षण, मेडिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

4 of 4
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला

आधिकारिक वेबसाइट

आधिकारिक अधिसूचना  

यह भी पढ़ें -
पुलिस भर्ती 2021: 12वीं पास अभ्यर्थियों हेतु 938 पदों पर निकली हैं नौकरियां, वेतन 1 लाख रुपये तक
कोरोना से जंग: देश के 4 बड़े एम्स में निकली हैं बड़ी भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि में कुछ ही दिन शेष

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें