फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक घर भर्ती 2021: 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए निकलीं हैं बंपर नौकरियां, अभी करें आवेदन

Fri, 16 Apr 2021 04:57 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
India Post Office Recruitment 2021 - फोटो : PTI

भारतीय डाक द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर केरल पोस्टल सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए कालीकट, कन्नूर, कासरगोड, मंजेरी, ओट्टापलम, पालघाट, थलसेरी, तिरूर, वडकारा, एलेप्पी, अलवे, चेंकेरी, एर्नाकुलम, इडुक्की, इरिंजालाकुडा, कोट्टायम, मावेलिकारा, त्रिचूर, त्रिरू बल्ला, त्रिवेंद्रम उत्तर और त्रिवेंद्रम दक्षिण क्षेत्र के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में रिक्त कुल 1421 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें पहले आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई थी। किंतु अब इस बढ़ाकर 21 अप्रैल कर दिया गया है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
India Post Office Recruitment 2021

पदों का विवरण 

कुल पद - 1421

  • सामान्य : 784 पद

  • ओबीसी : 297 पद

  • ईडब्ल्यूएस : 167 पद

  • एससी : 105 पद

  • पीडब्ल्यूडी-बी : 22 पद

  • पीडब्ल्यूडी-सी : 19 पद

  • एसटी : 14 पद

  • पीडब्ल्यूडी-ए : 11 पद

  • पीडब्ल्यूडी-डीई : 2 पद

विज्ञापन

3 of 5
India Post Office Recruitment 2021

महत्वपूर्ण तिथियां : ग्रामीण डाक सेवक के सभी पदों पर आवेदन की प्रक्रिया आठ मार्च, 2021 से शुरू हो चुकी है। वहीं आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल, 2021 निर्धारित की गई है।  

आवेदन शुल्क : सामान्य/ ओबीसी / ईडब्ल्यूएस पुरुष कैटेगरी के लोगों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है, वहीं सभी महिला, एससी / एसटी और दिव्यांग/विकलांग अभ्यर्थियों को इन शुल्कों से छूट दी गई है। 

4 of 5
India Post Office Recruitment 2021 - फोटो : istock

आयु सीमा : अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया: इन सभी पदों पर चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी विषय के साथ 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों को स्थानीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
India Post Office Recruitment 2021 - फोटो : फाइल फोटो

वेतनमान 

टीआरसीए स्लैब में 5 घंटे / स्तर 2 के लिए न्यूनतम टीआरसीए

  • ब्रांच पोस्ट मास्टर : 14,500 रुपए प्रतिमाह

  • एबीपीएम / डाक सेवक:  12,000 रुपए प्रतिमाह

टीआरसीए स्लैब में 4 घंटे / स्तर 1 के लिए न्यूनतम टीआरसीए

  • ब्रांच पोस्ट मास्टर : 12,000 रुपए प्रतिमाह

  • एबीपीएम / डाक सेवक : रु. 10,000 रुपए प्रतिमाह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें