फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे में किन पदों पर पा सकते हैं नौकरी, आखिर कैसे मिलेंगे ये सुनहरे अवसर

Mon, 29 Jul 2019 11:25 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का सपना कई युवा देखते हैं। ऐसा हो भी क्यों न, रोजगार की दृष्टि से भारतीय रेल सेवा सर्वाधिक नौकरी देने वाला सार्वजनिक उपक्रम है। इसमें करीब 16 लाख से भी ज्यादा लोगों को नौकरी मिली हुई है। रेल सेवा के लिए कुल 21 रेलवे बोर्डों द्वारा कई स्तरों पर नियुक्तियां की जाती हैं। आइए यहां हम जानते हैं ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण पदों और नियुक्ति प्रक्रियाओं के बारे में...

सहायक स्टेशन मास्टर :

रेलवे भर्ती बोर्डों द्वारा समय-समय पर विभिन्न पदों के लिए नियुक्तियां की जाती हैं। इसमें सहायक स्टेशन मास्टर युवाओं में काफी लोकप्रिय है। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री हासिल कर चुके युवा इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (साइकोलॉजिकल और मेडिकल परीक्षा सहित) के आधार पर किया जाता है। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी / हिंदी, सामान्य अंकगणित और संख्यात्मक व विश्लेषणात्मक कौशल से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को वेतन (पे बैंड 5,200 रुपये से 20,000 रुपये, ग्रेड पे 2,800 रुपये से 8,500 रुपये) के साथ अन्य सुविधांए भी दी जाती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6

गुड्स गाई :

किसी भी विषय में ग्रेजुएशन करने बाद आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्र सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। इस पद पर चुने जाने के लिए उम्मीदवार को लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है।

टिकट कलेक्टरः

अगर आप 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं, तो टिकट कलेक्टर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए उम्मीदवार को हाई स्कूल में कम से कम 50 फीसदी अंक हासिल करना जरूरी है। अगर आप बारहवीं या ग्रेजुएशन कर चुके हैं, तो यह सीमा जरूरी नहीं है। इस पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित है। इस पद पर अंतिम चयन दो स्तरीय लिखित परीक्षा के आधार पर होता है।

ट्रैफिक अपेंटिस :

इसके लिए 20 से 33 साल के बीच की उम्र के स्नातक युवा आवेदन कर सकते हैं। अंतिम रूप से चयन के लिए दो स्तरीय लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। 


रेल लिपिक :

हाई स्कूल (न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक) के बाद आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। बारहवीं व ग्रेजुएशन उत्तीर्ण युवाओं के लिए न्यूनतम अंक की यह सीमा लागू नहीं होती। इन पदों पर भर्ती के लिए विभिन्न रेलवे बोर्डों द्वारा समय-समय पर विभिन्न संचार माध्यमों, अखबार, इंटरनेट से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इसके लिए लिखित परीक्षा के अलावा टाइपिंग क्षमता का भी परीक्षण किया जाता है। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6

आशुलिपिक (हिंदी /अंग्रेजी) : 

किसी भी विषय से 10वीं कक्षा पास करने के बाद आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत आशुलिपिक और टाइपिंग का टेस्ट भी लिया जाता है। प्रति मिनट 80 शब्द आशुलिपि और 30 शब्द हिंदी व 40 शब्द अंग्रेजी प्रति मिनट टाइपिंग की क्षमता जरूरी है। इसके लिए अभ्यर्थी की आयुसीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। 

खानपान निरीक्षक / मैनेजर  :

इस पद पर आवेदन करने के लिए 12वीं के बाद खानपान में डिप्लोमा और कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना जरूरी होता है। अंतिम रूप से चयन के लिए लिखित परीक्षा के अलावा अभिरुचि परीक्षा भी ली जाती है। इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 31 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

इंजीनियर छात्रों के लिए :

अगर आप इंजीनियरिंग स्नातक हैं, तो सेक्शन इंजीनियर, विद्युत डीजल, डीजल/यांत्रिक कारखाना के अलावा विभिन्न ग्रेड में केमिकल सुपरवाइजर, मेटलर्जिकल सुपरवाइजर और जूनियर रिसर्च इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

4 of 6

गैंग मैन : 

यह बेहद जिम्मेदारी का पद है। देखा जाए तो पटरियों पर रेल, रेलवे गैंग मैन की कार्य कुशलता से ही दौड़ती है। रेलवे गैंग मैन रेलवे में नींव की ईंट की तरह है। रेलवे गैंग मैन एक रेलवे मेट के नेतृत्व में ग्रुप के साथ रेल की पटरियों का बारीकी से निरीक्षण करते हैं। जिसमें रेल पटरियों के जोड़ और पटरियों संबंधी विभिन्न खामियां दूर की जाती हैं। रेलवे गैंग मैन की कार्यकुशलता से ही रेलगाड़ियां पटरियों पर सुरक्षित दौड़ती हैं। रेलवे गैंग मैन रेल के एक सेक्शन में रेल पटरियों के मेंटेनेंस के लिए जिम्मेदार होता है। दूसरे सेशन के लिए अलग ग्रुप कार्य करता है।

योग्यता :

रेलवे ग्रुप डी के तहत गैंग मैन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता एनसीवीटी / एससीवीटी या 10वीं कक्षा / आईटीआई पास होना जरूरी है। रेलवे के ग्रुप डी पदों के लिए अब आईटीआई (ITI) की अनिवार्यता रेल मंत्रालय के आदेश के अनुसार समाप्त कर दी गई है। अब इस पद के लिए दसवीं पास अभ्यथा भी आवेदन कर सकते हैं। रेलवे गैंग मैन का पद ग्रुप डी के अंतर्गत आता है। इस पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाती है। 

ये भी पढ़ें : TGT, PGT व अन्य पदों पर आवेदन की तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

5 of 6

विधि सहायक : 

अगर आप विधि स्नातक और वकील के रूप में तीन वर्ष का अनुभव रखते हैं, तो इस पद के लिए ट्राई करें। इसके लिए उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके रेलवे कर्मचारी, जो विधि स्नातक हैं और निर्धारित योग्यता रखने वाले रेलवे मजिस्ट्रेट भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होता है।

ये भी पढ़ें : अगर है ये डिग्री तो आज ही करें आवेदन, यहां है सरकारी नौकरी का मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

सहायक लोको पायलट (डीजल) :

10वीं के बाद फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिल राइट / मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वायरमैन, आर्मेचर व क्वाइल बांइडर, टर्नर, रेफ्रिजरेशन व एसी मैकेनिक आदि पदों पर आईटीआई किए हुए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सहायक लोको पायलट बनने के लिए लिखित और साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन किया जाता है। 

योग्यता :

इस पद के लिए 10वीं कक्षा या आईटीआई पास होना चाहिए। रेलवे के ग्रुप डी पदों के लिए अब आईटीआई (ITI) की अनिवार्यता रेल मंत्रालय के आदेश के अनुसार समाप्त कर दी गई है। इस पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : आठ हजार से ज्यादा पदों पर हो रही हैं भर्तियां, आज है आवेदन का आखिरी मौका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें