हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आरोही स्कूल शिक्षा और गैर-शिक्षण स्टाफ भर्ती परीक्षा 2019 के लिए विज्ञप्ती जारी की गई है। ये भर्तियां प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी, लाइब्रेरियन, क्लर्क और अकाउंट्स क्लर्क पदों पर होने जा रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने से चूक गए हैं, उनके पास अब भी मौका है। बोर्ड ने आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 05 अगस्त, 2019 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। इस नौकरी से संबंधित आधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...