बी. टेक या एम. टेक कर चुके आईटी पेशेवरों के लिए हरियाणा पुलिस के साथ काम करने का बेहतरीन अवसर है। कार्यालय पुलिस महानिदेशक (अपराध), हरियाणा ने आईटी पेशेवरों के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट के पदों के लिए आवेदन कर सकते है।
दोनों पद के लिए कुल 20 रिक्तियों को भरा जाएगा। बता दें की इन पदों पर भर्तियां न्यूनतम एक वर्ष के लिए संविदा के आधार पर की जाएगी, जिसे आवश्कतानुसार आगे बढ़ाया जा सकता हैं। यह रिक्तियां साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, पंचकूला के लिए है। इन रिक्तियों का विस्तृत विवरण इस खबर में दिया गया है। यहां आपको इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि, चयन प्रक्रिया, योग्यता मानदंड और संभावित वेतनमान आदि की जानकारी दी जा रही है।
आयु सीमा
वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट के पदों के लिए आवेदक उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है।