RUHS Medical Officer Recruitment 2024: राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर के 1200 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
RUHS Medical Officer Recruitment 2024: मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ruhsraj.org) पर जाकर 1 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
RUHS Medical Officer Recruitment 2024
- फोटो : freepik
पात्रता मानदंड
आरयूएचएस मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास एम.बी.बी.एस (MBBS) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में रजिस्टर्ड कैंडिडेट इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखि हिन्दी का व्यवहारिक ज्ञान एंव राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना भी जरूरी है। अधिक जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।
इतने पदों को भरा जाएगा
यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर के कुल 1220 पदों को भरेगा।
4 of 7
RUHS Medical Officer Recruitment 2024
- फोटो : freepik
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 22 से 45 के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
5 of 7
आवेदन शुल्क
- फोटो : freepik
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने के दौरान उम्मीदवारों को 5000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 2500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
सैलरी
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, एक वर्ष तक परिवीक्षा काल (Probation Period) में उम्मीदवारों को 39,300 रुपये प्रतिमाह सैलरी में मेडिकल भत्ते के रूप में 17,400 रुपये प्रति माह जोड़कर कुल 56700 रुपये सैलरी दी जाएगी।