फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Jobs 2025: सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं? सितंबर में निकली हैं 10 बड़ी और बेहतरीन भर्तियां, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 03 Sep 2025 12:14 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

September Sarkari Jobs 2025: सितंबर में देशभर के प्रमुख विभागों में 10 बड़ी सरकारी भर्तियां निकली हैं। इन भर्तियों में बैंकिंग, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेलवे और अन्य विभागों के पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
Sarkari Naukari 2025: सितंबर 2025 में देशभर में कई बड़े सरकारी विभागों और संस्थानों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें आईओसीएल, आईबीपीएस आरआरबी, आरएसएमएसएसबी, एएआई, बिहार स्वास्थ्य विभाग, रेलवे, बीएसएफ, आरपीएससी और यूपी पुलिस जैसी प्रमुख संस्थाएं शामिल हैं।

कुल मिलाकर हजारों पदों पर उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जिसमें ट्रेड अप्रेंटिस, जूनियर एग्जीक्यूटिव, लैब टेक्नीशियन, हेड कांस्टेबल, सेकेंड ग्रेड टीचर और सब इंस्पेक्टर जैसे पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए संबंधित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

UP University Recruitment 2025: यूपी 1466 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों - गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद, मां विन्ध्यवासिनी यूनिवर्सिटी, मिर्जापुर और मां पाटेश्वरी यूनिवर्सिटी, बलरामपुर - में कुल 1466 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 948 नॉन-टीचिंग पद और 518 शिक्षकीय पद (प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर) शामिल हैं। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।

विज्ञापन

3 of 11
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik

IBPS RRB Recruitment 2025: बैंक में 13,000+ नौकरियां

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने देशभर के रीजनल रूरल बैंकों (RRBs) में 13,000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों में ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क), ऑफिसर स्केल-I (PO), ऑफिसर स्केल-II और स्केल-III शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 तक ibps.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग पदों के अनुसार तय की गई है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।  

4 of 11
IOCL Recruitment 2024, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics

IOCL Apprentice Recruitment 2025: अप्रेंटिस के कुल 537 पदों पर भर्ती

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने इस साल अप्रेंटिसशिप के अंतर्गत कुल 537 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसमें ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन, डेटा एंट्री ऑपरेटर और डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर अप्रेंटिस शामिल हैं। यह भर्ती आईटीआई, डिप्लोमा और संबंधित योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा।विस्तृत विवरण यहां पढ़ें। 
विज्ञापन

5 of 11
AAI Apprentice Recruitment - फोटो : freepik

AAI Junior Executive Recruitment 2025: 976 जूनियर एग्जीक्यूटिव की भर्ती

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने 976 जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और उम्मीदवार 27 सितंबर 2025 तक www.aai.aero पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों के GATE स्कोर को भी महत्व दिया जाएगा। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।  
विज्ञापन

6 of 11
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

Bihar Lab Technician Recruitment 2025: लैब टेक्नीशियन के 1075 पदों पर भर्ती

बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS) ने 1075 लैब टेक्नीशियन पदों पर भर्ती निकाली है। मेडिकल और हेल्थकेयर सेक्टर में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 है और उम्मीदवार shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।  
विज्ञापन

7 of 11
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock

Railway Apprentice Recruitment 2025: अप्रेंटिस की 2865 नौकरियां

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) पश्चिम-मध्य रेलवे (WCR) ने 2865 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 है। रेलवे में अप्रेंटिसशिप पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को ट्रेनिंग सर्टिफिकेट दिया जाएगा। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।  

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

BSF Head Constable Jobs 2025: हेड कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर के 1121 पदों पर भर्ती

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने 1121 पदों पर भर्ती निकाली है, जिनमें हेड कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर (RO) और रेडियो मैकेनिक (RM) शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए 12वीं पास (फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ) या 10वीं पास के बाद 2 साल का आईटीआई डिप्लोमा जरूरी है। आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।  

9 of 11
Teacher Jobs - फोटो : freepik

RPSC Second Grade Teacher Recruitment 2025: सेकेंड ग्रेड टीचर के 6500 पदों पर भर्ती 

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सरकारी स्कूलों में 6500 सेकेंड ग्रेड टीचर पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान समेत कुल 10 विषयों के लिए शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन और बीएड की डिग्री होना आवश्यक है। आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।  

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर (कांस्टेबल) - फोटो : freepik

Police Sub Inspector Recruitment 2025: यूपी पुलिस में 4543 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश और राजस्थान दोनों राज्यों में सब इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती चल रही है। यूपी पुलिस ने 4543 पदों पर भर्ती निकाली है। यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 है।

UP Police SI Bharti: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती में कैसे होगा चयन? तीन चरणों में होगा सिलेक्शन; समझें पूरा प्रोसेस

UP Police: यूपी दरोगा भर्ती में कौन-कौन से टॉपिक्स से आएंगे प्रश्न? ये सब्जेक्ट होंगे शामिल, देखें पूरा सिलेबस
 
विज्ञापन

11 of 11
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics

RSMSSB Forest Guard Recruitment 2025: राजस्थान में 742 रिक्तियां

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जल्द ही 742 पदों की भर्ती अधिसूचना जारी करेगा। इनमें से 483 पद वनरक्षक (Forest Guard) और 259 पद वनपाल (Forester) के हैं। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है कि विस्तृत विज्ञापन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होगा। योग्यता की बात करें तो वनपाल पद के लिए 12वीं पास और CET 12वीं स्तर की परीक्षा पास होना जरूरी है, जबकि वनरक्षक पद के लिए केवल मैट्रिक पास उम्मीदवार पात्र होंगे। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें