Career Development: आज राष्ट्रीय खेल दिवस है, जिसे हर साल हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की याद में मनाया मनाया जाता है। इस मौके पर युवाओं के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि आज खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं रह गए हैं। बदलते दौर में खेलों की परिभाषा और इसमें कॅरिअर की संभावनाएं, दोनों ही व्यापक हो चुकी हैं। खेलों की दुनिया में अब विज्ञान, डाटा एनालिटिक्स और टेक्नोलॉजी की बड़ी भूमिका हो गई है।
अब यह केवल खिलाड़ियों का क्षेत्र नहीं रहा, बल्कि खेल में युवाओं को स्पोर्ट्स साइंस, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट से जुड़े क्षेत्रों में उज्ज्वल और बेहतर कॅरिअर बनाने के मौके भी मिल रहे हैं। अगर आप खेलों के प्रति जुनूनी हैं, लेकिन किसी मुकाम तक नहीं पहुंच सके, तो भी आपके लिए इस क्षेत्र में कदम रखने के कई रास्ते खुले हैं। सही कौशल और कोर्स का चयन करके आप इस क्षेत्र में अपनी जगह और पहचान, दोनों बना सकते हैं।