फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Government Jobs: अगस्त में 10वीं से स्नातक पास वालों के लिए मौका! 42000 से अधिक पद खाली; देखें टॉप-10 भर्तियां

Wed, 06 Aug 2025 12:16 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Top-10 Jobs August 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो अगस्त 2025 आपके लिए ढेर सारे सुनहरे मौके लेकर आया है। देश के अलग-अलग विभागों में 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए 42,000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। 
विज्ञापन
1 of 11
टॉप 10 सरकारी नौकरियां  - फोटो : Amar Ujala Graphics
Government Jobs August 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अगस्त 2025 किसी सौगात से कम नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में 42,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इनमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों तक के लिए सुनहरा अवसर हैं।

यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं टॉप 10 सरकारी भर्तियों की सूची, जिनके लिए इस महीने आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

HPSC ADO Recruitment 2025: एग्रीकल्चर क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट ऑफिसर (ADO - एडमिनिस्ट्रेटिव कैडर), ग्रुप बी के तहत 785 पदों पर बंपर भर्ती का एलान किया है। कृषि क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक है। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी यही तय की गई है।
विज्ञापन

3 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

IB Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो में मौका

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट / एग्जीक्यूटिव के 4987 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास युवा उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि आवेदनकर्ता को उसी राज्य का निवासी होना चाहिए, जहां से वह आवेदन करना चाहता है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2025 है, इसलिए जल्द आवेदन करना न भूलें। अधिक पढ़ें....

4 of 11
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

DSSSB Recruitment 2025: डीएसएसएसबी में 615 पदों पर निकली भर्ती

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 615 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 16 सितंबर 2025 रात 11:59 बजे तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, B.Tech, M.Tech, MBA, B.Ed, CA/CS/ICWA आदि में से संबंधित क्षेत्र में डिग्री या योग्यता होनी चाहिए। यहां क्लिक करके पढ़ें विवरण...
विज्ञापन

5 of 11
SBI Clerk Recruitment 2025 - फोटो : freepik

SBI Clerk Recruitment 2025: एसबीआई में क्लर्क के 6589 पदों पर भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक ने क्लर्क के 6589 पदों पर भर्ती की एलान किया है, जिसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 06 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से इस बंपर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त, 2025 है। इनमें से 5180 पद रेगुलर वैकेंसी के रूप में घोषित किए गए हैं, जबकि 1409 पद बैकलॉग श्रेणी में शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। यहां क्लिक करके अधिक पढ़ें…
विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

BSSC Recruitment 2025: बिहार में 10वीं पास के लिए 3727 ऑफिस अटेंडेंट पदों पर भर्ती

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने ऑफिस अटेंडेंट (कार्यालय परिचारी) के कुल 3727 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त 2025 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in या www.onlinebssc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2025 तय की गई है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास (मैट्रिकुलेशन) होना अनिवार्य है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन

7 of 11
Navy SSC Recruitment 2025 - फोटो : freepik

Indian Navy SSC Recruitment 2025: डिग्री-डिप्लोमा वालों के लिए इंडियन नेवी में मौका

भारतीय नौसेना ने कार्यकारी, शिक्षा और तकनीकी शाखा में विभिन्न पदों के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारियों की भर्ती हेतु विस्तृत अधिसूचना जारी की है। शॉर्ट सर्विस कमीशन के माध्यम से अधिकारियों के विभिन्न 260 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त, 2025 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर, 2025 है। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से आवेदन करना होगा। योग्यता के लिए यहां क्लिक करके पढ़ें…

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

BSSC CGL Recruitment 2025: 1481 पदों पर वैकेंसी

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए 1481 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी www.onlinebssc.com पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2025 रखी गई है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास  स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें…

9 of 11
रेलवे में अपरेंटिसशिप का मौका - फोटो : Amar Ujala Graphics

RRC ER Apprentice Recruitment 2025: पूर्वी रेलवे में 3115 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी

पूर्वी रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता डिवीजन ने वर्ष 2025 के लिए 3115 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही उसके पास राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। ITI किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किया गया हो तो ही उम्मीदवार पात्र माना जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि 13 सितंबर 2025 तक आवेदन कर दें। उम्मीदवारों को अपना आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा, जिसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट www.rrcer.org पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। रेलवे से जुड़ी अन्य भर्तियां यहां देखें....

10 of 11
MPESB MP Teacher Recruitment - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

MPESB Primary Teacher Recruitment 2025: शिक्षक के 13,000 से अधिक पदों पर आवेदन का मौका

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 के लिए 13,089 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें से 10,150 पद स्कूल शिक्षा विभाग और 2,939 पद जनजातीय कार्य विभाग के हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार का PSTET 2020 या 2024 में न्यूनतम अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। भर्ती की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन

11 of 11
Teacher job - फोटो : freepik

UP LT Grade Teacher Recruitment 2025: 7466 पदों पर करें आवेदन

उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने 15 विभिन्न विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में पुरुष वर्ग के 4860, महिला वर्ग के 2525 और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत 81 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 28 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती प्रक्रिया में पहली बार प्रारंभिक (ऑब्जेक्टिव) परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा। पात्रता जानने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें