(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
बीसीपीएल भर्ती
ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलिमर लिमिटेड में नियमित गैर-कार्यकारी श्रेणी के 21 पद हैं। इनमें रासायनिक, सिविल और इंस्ट्रूमेंटेशन फोरमैन, मानव संसाधन कनिष्ठ अधीक्षक, रासायनिक ऑपरेटर तथा इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन और मैकेनिकल तकनीशियन शामिल हैं। अलग से दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए तीन प्रशिक्षु पद भी अधिसूचित हैं। पद के अनुसार डिप्लोमा, बीएससी, स्नातक या आईटीआई योग्यता और संबंधित अनुभव मांगा गया है। आवेदन की अंतिम तारीख 9 अक्तूबर 2026 शाम 5 बजे और उम्र/अनुभव की गणना की कटऑफ भी यही तारीख है।