फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीएस भर्ती 2026: आवेदन करते समय कौन सी सावधानियां रखें? ये दो चीजें संभलकर भरें, गलती हुई तो पछताना पड़ेगा

Fri, 04 Sep 2026 01:18 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Postal GDS 2026: डाक विभाग की ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को पंजीकरण और आवेदन पत्र में दर्ज की जाने वाली जानकारी को लेकर खास सावधानी बरतनी होगी। आइए समझते हैं कि फॉर्म भरते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 
विज्ञापन
1 of 8
Postal GDS 2026 Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कई जानकारियां बेहद सावधानी से भरनी होंगी। खासकर पंजीकरण के दौरान दर्ज की जाने वाली कुछ जानकारियां ऐसी होती हैं, जिनमें आगे चलकर बदलाव नहीं किया जा सकता। एक छोटी सी गलती भी आपके इस नौकरी के सपने को चकनाचूर कर सकती है।

इसलिए फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपने पास रखें। आवेदन जमा करने से पहले पूरे फॉर्म को अच्छी तरह चेक करना भी जरूरी है। आइए पहले समझते हैं कि पंजीकरण के दौरान कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए...


 
विज्ञापन

2 of 8
India Post GDS Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पंजीकरण में कौन सी दो चीजें संभालकर भरनी चाहिए?

पंजीकरण के समय उम्मीदवार को अपना सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना होगा। दोनों का ओटीपी के जरिए सत्यापन किया जाएगा। विभाग की ओर से महत्वपूर्ण जानकारी इसी मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।
  • इनका इस्तेमाल पासवर्ड या पंजीकरण संख्या दोबारा प्राप्त करने के लिए भी किया जा सकता है।
  • ऐसा मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दें जो सक्रिय हो और जिसकी पहुंच आपके पास रहे।
  • पंजीकरण के बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में बदलाव नहीं किया जा सकता। इसलिए इन्हें दर्ज करते समय विशेष सावधानी बरतें।
 
यह भी पढ़ें: डाक विभाग में जीडीएस के 23757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें पंजीकरण, बिना परीक्षा होगा चयन
विज्ञापन

3 of 8
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

पंजीकरण में दूसरी सबसे जरूरी सावधानी क्या बरतनी चाहिए?

पंजीकरण में नाम, जन्मतिथि, पिता या अभिभावक का नाम, माता का नाम और अन्य जरूरी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी। उम्मीदवारों को ये विवरण दसवीं कक्षा के प्रमाणपत्र में दर्ज जानकारी के अनुसार ही भरने चाहिए।
  • नाम, पिता का नाम, माता का नाम या जन्मतिथि में अंतर होने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।
  • इसलिए फॉर्म भरते समय दसवीं के प्रमाणपत्र को सामने रखकर जानकारी भरना बेहतर रहेगा।
  • साथ ही समुदाय से जुड़ी जानकारी भी संबंधित प्रमाणपत्र के अनुसार ही भरनी होगी।

4 of 8
India Post GDS Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

क्या पंजीकरण में गलती होने पर उसे ठीक कर सकते हैं?

पंजीकरण पूरा होने के बाद आवेदन भरते समय पंजीकरण की कुछ जानकारियों को अपडेट करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए ‘क्लिक हियर टू अपडेट द रजिस्ट्रेशन डेटा’ विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है। गलत जानकारी देने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। इसलिए पंजीकरण करते समय जल्दबाजी न करें।

हालांकि मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में किसी भी परिस्थिति में बदलाव नहीं किया जा सकता। इसलिए इन्हें पहली बार में ही सही भरना सबसे जरूरी है।

 
यह भी पढ़ें: जीडीएस भर्ती 2026 में किस सर्किल में कितनी वैकेंसी? पीडीएफ में देखें 23757 रिक्तियों की पूरी जानकारी
 
विज्ञापन

5 of 8
India Post GDS Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अब समझें आवेदन फॉर्म भरते समय किन बातों का ध्यान रखना है

  • आवेदन के दूसरे चरण में उम्मीदवार को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक जानकारी, मंडल का चयन और पदों की वरीयता जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • दसवीं की शैक्षणिक जानकारी भरते समय बोर्ड, परीक्षा पास करने का वर्ष और प्राप्त अंकों की जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • पता भरते समय भी जानकारी ध्यान से दर्ज करें। आपको अपना वर्तमान और स्थायी पता भरना होगा।
विज्ञापन

6 of 8
India Post GDS - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

इसलिए फॉर्म जमा करने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित शर्तों के अनुसार हैं:
  • आवेदन में हाल की फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
  • फोटो और हस्ताक्षर दिए गए आकार और अनुपात के अनुसार होने चाहिए।
  • फोटो का आकार 30 से 100 केबी और अनुपात 5:4 पोर्ट्रेट होना चाहिए।
  • हस्ताक्षर का आकार 20 से 50 केबी और अनुपात 5:2 लैंडस्केप होना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 8
India Post GDS Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अंतिम जमा करने से पहले पूरा फॉर्म चेक जरूर करें

  • आवेदन जमा करने से पहले प्रीव्यू/प्रिंट विकल्प के जरिए पूरे फॉर्म की जांच करें।
  • प्रत्येक कॉलम में दर्ज जानकारी को ध्यान से पढ़ें और फोटो व हस्ताक्षर की भी जांच करें।

विभाग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें। आवेदन प्रक्रिया पहले पूरी कर लेना बेहतर है, ताकि आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक भार होने के कारण लॉगिन या आवेदन जमा करने में परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें: घर बैठे कैसे भरें जीडीएस भर्ती 2026 का फॉर्म? देखें स्टेप-बाई-स्टेप कंप्लीट गाइड
 
विज्ञापन

8 of 8
India Post GDS Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

गलती होने पर सुधार का मौका कब मिलेगा?

  • जीडीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक पूरी की जा सकती है। 
  • इसके बाद 23 सितंबर से 24 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक सुधार की सुविधा दी जाएगी।

इस दौरान पंजीकरण और आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार किए जा सकेंगे। इसके बावजूद उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय ही सभी जानकारी सही दर्ज करने की कोशिश करनी चाहिए। ध्यान रखें कि एक उम्मीदवार केवल एक ही पंजीकरण कर सकता है। एक से अधिक या फर्जी पंजीकरण पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें