फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट भर्ती 2021 : इन 3 उच्च न्यायालय के 272 पदों पर भर्ती, सैलरी 112400 रुपये तक का वेतन

Sun, 14 Mar 2021 01:25 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कोर्ट भर्ती 2021

अदालत में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए शानदार अवसर आया है। दरअसल मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा उच्च न्यायालय के कुल 272 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए न केवल वकालत यानी एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं बल्कि दसवीं पास अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को 14000 से लेकर 112400 रुपये तक का वेतन भी दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में अभ्यर्थी अगली स्लाइड में जाकर अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

कोर्ट भर्ती 2021 : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 32 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

2 of 4
कोर्ट भर्ती 2021

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने कुल 32 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती लॉ क्लर्क कम रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 18 मार्च 2021 तक न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 922 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।  

विज्ञापन

कोर्ट भर्ती 2021 : गुजरात हाई कोर्ट के विभिन्न पदों पर भर्ती, सैलरी 47100 रुपये तक

3 of 4
कोर्ट भर्ती 2021

गुजरात हाईकोर्ट ने अधिसूचना जारी कर कोर्ट अटेंडेंट, ऑफिस असिस्टेंट और होम अटेंडेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। 1 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन 38 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 14800 से लेकर 47100 रुपये तक वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

कोर्ट भर्ती 2021 : ओडिशा हाई कोर्ट में 202 पदों पर भर्ती, सैलरी 112400 रुपये तक

4 of 4
कोर्ट भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला

ओडिशा हाई कोर्ट द्वारा असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 202 पदों पर आवेदकों की  भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 20 मार्च तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 35400 से 112400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ओडिशा हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट orissahighcourt.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें