फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती 2021: मेट्रो रेल लिमिटेड ने कई पदों के लिए मांगे आवेदन, वेतन 90 हजार से दो लाख तक

Sun, 16 May 2021 08:12 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

 सीएमआरएल की ओर से विज्ञापित नौ रिक्तियों में से तीन जीएम (निर्माण), एक जीएम (ट्रेक)  के पद के लिए हैं, एक एजीएम (सुरक्षा) के लिए, एक एजीएम (कानूनी), एक एजीएम (क्वालिटी एश्योरेंस / (क्वालिटी कंट्रोल) के लिए, और दो डीजीएम (वित्त और लेखा) के लिए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। कोरोना महामारी के दौर में मेट्रो रेल बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका दे रही है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने अपनी मेट्रो रेल परियोजना के लिए महाप्रबंधक (जीएम - निर्माण ), महाप्रबंधक ((जीएम - ट्रेक), अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) और उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के  पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इन पदों को अनुबंध के आधार पर दो साल के लिए भरा जाएगा, और इसे आपसी सहमति पर मौजूदा नियमों और शर्तों के अनुसार उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर आवश्यकतानुसार आगे तक बढ़ाया जा सकता है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
उपरोक्त पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना को देख सकते हैं और आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन फॉर्म का यहां सीधा लिंक यहां दिया गया है।
सीएमआरएल की ओर से विज्ञापित नौ रिक्तियों में से तीन जीएम (निर्माण), एक जीएम (ट्रेक)  के पद के लिए हैं, एक एजीएम (सुरक्षा) के लिए, एक एजीएम (कानूनी), एक एजीएम (क्वालिटी एश्योरेंस / (क्वालिटी कंट्रोल) के लिए, और दो डीजीएम (वित्त और लेखा) के लिए हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
चेन्नई मेट्रो रेल - फोटो : Chennai Metro
इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र डाक सेवा/कोरियर के माध्यम से या ईमेल के माध्यम से 04 जून तक या उससे पहले जमा कर सकते हैं। आवेदन डाक/कूरियर द्वारा निम्नलिखित पते भेजे जा सकते हैं।  
संयुक्त महाप्रबंधक (एचआर), 
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड, 
सीएमआरएल डिपो, एडमिन बिल्डिंग, 
पूनमल्ली हाई रोड, कोयम्बेडु, 
चेन्नई - 600107 

4 of 6
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
चयन प्रक्रिया 
चेन्नई मेट्रो रेल भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की दावेदारी ज्ञान, कौशल, समझ, दृष्टिकोण, योग्यता और शारीरिक फिटनेस जैसे विभिन्न पहलुओं की कसौटी पर परखी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा और उसके बाद चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। 

प्रति माह समेकित वेतन
  • महाप्रबंधक (निर्माण और ट्रेक) : ₹1,50,000- से ₹1,90,000 
  • अतिरिक्त महाप्रबंधक (सुरक्षा, विधि, क्यूए/क्यूसी) : ₹1,20,000 
  • उप महाप्रबंधक (वित्त और लेखा) : ₹90,000
विज्ञापन

5 of 6
सरकारी नौकरी - 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
आवेदन शुल्क (डाक शुल्क सहित)
चेन्नई मेट्रो रेल भर्ती के तहत आवेदन के लिए अनारक्षित और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹300 का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति को ₹50/- (प्रोसेसिंग और डाक शुल्क के लिए) की गैर-वापसी योग्य शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, दिव्यांग/विकलांग व्यक्तियों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। उन्हें आवेदन के साथ केवल विकलांगता प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
अन्य विवरण
पात्रता मानदंड, आयु सीमा और अन्य विवरण के लिए सीएमआरएल की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक अधिसूचना देखें। आयु, योग्यता और अनुभव 05.05.2021 के अनुसार होना चाहिए। योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट दी जा सकती है। उपरोक्त पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 04 जून, 2021 है। जबकि महाप्रबंधक ((जीएम - ट्रेक) पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून, 2021 है। 
 
आधिकारिक अधिसूचना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें