AIIMS Recruitment 2022: स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले मेडिकल छात्रों और चिकित्सकों के लिए सुनहरा मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी एम्स (AIIMS) में नौकरियां निकली हैं। एम्स की यह नौकरियां शैक्षणिक पदों के लिए है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी विज्ञापन अधिसूचना में बताया गया है कि एम्स, गोरखपुर की ओर से 23 रिक्तियों के लिए फैकल्टी (ग्रुप ए) के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 21 मार्च, 2022 है।