AIBE Exam 2021 : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) को लेकर अहम फैसला लिया है। बीसीआई ने पूर्व में दो बार स्थगित की जा चुकी ऑल इंडिया बार परीक्षा-16 (AIBE XVI) की नई तिथि घोषित कर दी है। पहले परीक्षा 25 अप्रैल को निर्धारित थी। अब यह परीक्षा 30 मई, 2021 को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही बीसीआई ने AIBE XVI की पंजीकरण तिथि को 30 अप्रैल, 2021 तक आगे बढ़ा दिया है। वहीं, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आवेदक उम्मीदवारों की उम्मीदों को भी बड़ा झटका दिया है। क्योंकि, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस बार एग्जाम पैटर्न भी बदल दिया है।
यह भी पढ़ें :
सीबीएसई : बोर्ड परीक्षाओं से पहले 'ई-परीक्षा' पोर्टल लॉन्च, छात्रों को मिलेंगी ये सुविधाएं
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन को लेकर नया शेड्यूल भी घोषित कर दिया है। ऑल इंडिया बार परीक्षा-16 (AIBE XVI) अब 30 मई, 2021 को होगी। परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख और आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तिथि भी आगे बढ़ा दी गई है। इस बात की जानकारी बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से जारी अधिसूचना में दी गई है। अब अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए 30 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, ऑल इंडिया बार परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान चार मई तक किया जा सकता है। जबकि, एडमिट कार्ड 12 मई, 2021 को जारी किए जाएंगे।