फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day 2024 : दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धस्थल सियाचिन पर हिमवीरों ने किया योग, जोश से भर देंगी ये तस्वीरें

Fri, 21 Jun 2024 01:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

लद्दाख में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध स्थल सियाचिन में भी योग उत्सव की धूम है। देश की रक्षा में तैनात हिमवीरों ने यहां हिमखंडों की गोद में योग अभ्यास किया।
विज्ञापन
1 of 5
योग अभ्यास करते हुए - फोटो : सेना
लद्दाख में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध स्थल सियाचिन में भी योग उत्सव की धूम है। देश की रक्षा में तैनात हिमवीरों ने यहां हिमखंडों की गोद में योग अभ्यास किया। सफेद वर्दी में हिमवीरों को योग करते हुए देखकर हर किसी का मन जोश और जुनून भर जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
योग अभ्यास करते हुए - फोटो : सेना
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर देशभर में योग दिवस की धूम है। 10वें योग दिवस पर देश का मुख्य समारोह श्रीनगर के एसकेआईसीसी में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद किया। हालांकि सुबह श्रीनगर में हुई बारिश के चलते कार्यक्रम एक घंटे देरी से शुरू हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
योग अभ्यास करते हुए - फोटो : सेना
समारोह को बाहर से परिसर के अंदर हॉल में स्थानांतरित किया गया। इसके बाद बारिश रुकने पर प्रधानमंत्री परिसर में पहुंचे और वहां उपस्थित हजारों लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कश्मीर के युवाओं संग सेल्फी भी ली।

4 of 5
डल झील के किनारे योग अभ्यास करते हुए - फोटो : एजेंसी
मौसम साफ होने के बाद डल झील के किनारे युवा, जवान और अन्य लोग योग करते हुए नजर आए। धरती का स्वर्ग कहने जाने वाले कश्मीर में योग की तस्वीरें सबको मोह लेने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डल झील के किनारे योग अभ्यास करते हुए - फोटो : एजेंसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया योग की शक्ति को मानती है। विश्व योग को वैश्विक भलाई के लिए एक शक्तिशाली एजेंट के रूप में देखता है। यह लोगों को अतीत के बोझ को ढोए बिना वर्तमान में जीने में मदद करता है। श्रीनगर के एसकेआईसीसी में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यह बातें कहीं। यहां पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें