शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता सेना में शामिल
- फोटो : भारतीय सेना
पीआरओ उधमपुर ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस समारोह का एक वीडियो साझा किया। जिसमें लिखा कि, 'पुलवामा में प्राण न्योछावर करने वाले मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को सर्वश्रेष्ठ श्रद्धांजलि देते हुए आज उनकी पत्नी निकिता कौल ने सेना की वर्दी पहन ली। यह उनके लिए गर्व का मौका होगा, क्योंकि सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट वाई के जोशी ने उनके कंधे पर स्टार लगाए।'