फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: घाटी में शीतलहर से थमी जिंदगी की रफ्तार, जम्मू-कश्मीर में पड़ रही कंपकंपा देने वाली ठंड

Sat, 18 Dec 2021 12:00 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : एएनआई

कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के साथ ही घाटी में तापमान -6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कश्मीर में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। जानकारी के अनुसार शनिवार को घाटी में न्यूनतम तापमान -6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। मौसम विभाग ने बताया कि यह इस सीजन का अब तक का सबसे निचला तापमान है। जम्मू-कश्मीर में शरीर कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। कोहरे के साथ जम्मू जिले में ही न्यूनतम पारा 4.0 डिग्री पहुंच गया है। इससे एयरपोर्ट पर सुबह पहुंचने वाली छह उड़ानें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में पारा सामान्य से छह डिग्री नीचे गिर गया है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। लेह और कारगिल में दिन और रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। बारिश न होने से सेहत भी गड़बड़ा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं। 

विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : एएनआई

 जम्मू में सुबह और रात को कोहरे के कारण कुछ दूरी पर भी देखना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : एएनआई

ठंड का असर बाजार पर भी पड़ा है, लोग कम ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

संभाग के बनिहाल में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6, बटोत में माइनस 1.5, कटड़ा में 3.5 और भद्रवाह में माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : बासित जरगर
 घाटी में शीतलहर से जिंदगी की रफ्तार थम गई है, लोग घरों में दुबके हैं। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू पहंची महबूबा, 22 को करेंगी महारैली, पार्टी को मजबूत करने के लिए करेंगी काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें