फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी ने 'जन्नत' की खूबसूरती में लगाए चार चांद, देखिए मन को लुभाने वाली ये तस्वीरें

Tue, 29 Dec 2020 03:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
नए साल से ठीक पहले जम्मू-कश्मीर के पहाड़ बर्फ से लकदक हो गए हैं। कश्मीर संभाग में भारी बर्फबारी ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी है। जलस्रोत जमने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए सैलानी घाटी पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

2 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
बर्फबारी के बीच देश के सबसे ऊंचे कुद-पटनीटॉप रोपवे की सवारी के लिए भी सैलानी पहुंचने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार से मौसम साफ हो जाएगा, ऐसे में पर्यटन स्थलों पर सैलानियों के उमड़ने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

3 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
पिछले 24 घंटों के दौरान माता वैष्णो देवी के भवन और आसपास के इलाके में भारी हिमपात हुआ है। वैष्णो देवी के भवन में हुई बर्फबारी का भक्तों ने खूब लुत्फ उठाया। 
 
4 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में दो इंच बर्फ गिरी है। इसी तरह सोनामर्ग में एक इंच, गुरेज में तीन इंच बर्फ गिरी है।
 
विज्ञापन

5 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी से दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

6 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
बर्फबारी से कई पर्वतीय इलाकों में पिछले 24 घंटे से बिजली गुल होने से जनजीवन प्रभावित है। कई संपर्क मार्गों पर आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन

7 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
बारिश और बर्फबारी से जम्मू संभाग के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 11 डिग्री तक गिर गया है। जम्मू में हल्के बादलों के साथ मौसम साफ रहा। लेकिन सुबह और रात को कोहरे की चादर बिछी रही।

8 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री गिरकर 13.2 और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

9 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री गिरकर 5.0, बटोत में सामान्य से 8.5 डिग्री गिरकर 3.7, कटड़ा में सामान्य से 6.6डिग्री गिरकर 11.2 और भद्रवाह में सामान्य से 10.9 डिग्री गिरकर 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

10 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर संभाग के कई जिलों में दिन के तापमान में सामान्य से 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। श्रीनगर में दिन का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें