फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather Today: बर्फबारी से खिले कारोबारियों के चेहरे, चांदी-सा चमका माता वैष्णो देवी का दरबार, देखिए तस्वीरें

Tue, 29 Dec 2020 02:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
नए साल से ठीक पहले जम्मू-कश्मीर के पहाड़ बर्फ से लकदक हो गए हैं। रविवार की रात, सोमवार सुबह जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटॉप से लेकर श्री माता वैष्णो का दरबार बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। मंगलवार सुबह कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भी ताजा हिमपात हुआ है। नए साल पर मौसम की करवट से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। होटलों में एडवांस बुकिंग में भी तेजी आई है।
विज्ञापन

2 of 7
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बीच देश के सबसे ऊंचे कुद-पटनीटॉप रोपवे की सवारी के लिए भी सैलानी पहुंचने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार से मौसम साफ हो जाएगा, ऐसे में पर्यटन स्थलों पर सैलानियों के उमड़ने की उम्मीद बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान माता वैष्णो देवी के भवन और आसपास के इलाके में भारी हिमपात हुआ है। वैष्णो देवी के भवन में हुई बर्फबारी का भक्तों ने खूब लुत्फ उठाया। 
 
विज्ञापन

3 of 7
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उधमपुर के पंचैरी, डुडू, बसंतगढ़, पटनीटॉप, नत्थाटॉप और लाटी सहित कई पर्वतीय क्षेत्रों में डेढ़ से दो फीट बर्फबारी दर्ज हुई है। कठुआ के बनी में दो से तीन इंच तक बर्फ गिरी है। कई उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 2-3 तीन फीट बर्फ गिरी है। पीर पंजाल पर्वत शृंखला में भारी बर्फबारी की सूचना है। जिला राजोरी के कंडी बुद्धल क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में दो इंच बर्फ गिरी है। इसी तरह सोनामर्ग में एक इंच, गुरेज में तीन इंच बर्फ गिरी है।
 

4 of 7
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग के पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी से दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। जवाहर टनल पर भारी बर्फबारी से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 10 घंटे बंद रहा। इससे हजारों वाहन रास्ते में फंसे रहे। जिला कठुआ के बनी-सरथल के बीच फंसे दस पर्यटकों और वाहन चालकों को पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
विज्ञापन

5 of 7
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी से कई पर्वतीय इलाकों में पिछले 24 घंटे से बिजली गुल होने से जनजीवन प्रभावित है। कई संपर्क मार्गों पर आवाजाही बंद हो गई है। बिलावर के लोहाई मल्हार में बिजली ठप है। बनी-ढग्गर, बिलावर-लोहाई, बनी-रौलका, बनी-लोआंग मार्ग बर्फबारी से बंद हो गए हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बारिश और बर्फबारी से जम्मू संभाग के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 11 डिग्री तक गिर गया है। जम्मू में हल्के बादलों के साथ मौसम साफ रहा। लेकिन सुबह और रात को कोहरे की चादर बिछी रही। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री गिरकर 13.2 और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री गिरकर 5.0, बटोत में सामान्य से 8.5 डिग्री गिरकर 3.7, कटड़ा में सामान्य से 6.6डिग्री गिरकर 11.2 और भद्रवाह में सामान्य से 10.9 डिग्री गिरकर 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर संभाग के कई जिलों में दिन के तापमान में सामान्य से 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। श्रीनगर में दिन का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें