फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: घाटी में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हवाई यातायात प्रभावित, बर्फ ने बढ़ाई लोगों की दिक्कतें

Sat, 09 Jan 2021 02:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
घाटी में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में ताजा बर्फबारी के कारण कश्मीर के लिए हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर अब तक कोई उड़ान संचालन नहीं हुआ है। सात उड़ानें रद्द की गई हैं। घाटी में भीषण बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रिहायशी इलाकों में लोग प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं  कि सड़कों पर जमा हुई बर्फ को हटाने के काम में तेजी लाई जाए। जिससे उन्हें पेश आने वाली दिक्कतों में कमी हो। 
विज्ञापन

2 of 5
घाटी में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर शहर के मुश्ताक़ कॉलोनी हैदरपूरा, सुथरा शाही बटमालू, रामबाग, छानपोरा, हवल, आरिबाग  नौगाम, अलूचीबाग, आदि इलाकों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
घाटी में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
इन इलाकों के लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा केवल मुख्य सड़कों को साफ किया कराया जा रहा है। गलियों में बर्फ जमा होने के कारण गाड़ियां नहीं निकल पा रही हैं। गुलशन कॉलोनी अलूचीबाग के एक निवासी ने बताया कि एक घर में मौत हुई थी और उन्हें शव को लेकर करीब दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, क्योंकि बर्फ जमा होने के कारण एंबुलेंस अंदर नहीं जा सकी थी। 

4 of 5
घाटी में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
उधर, कश्मीर में बर्फबारी प्रभावित पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ा है। अगर बात करें जम्मू की तो दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। जिले के पुराने शहर, सर्कुलर रोड, बावे, तवी पुल, जानीपुर, परेड, आरएस पुरा, फ्लाई मंडाल, भगवती नगर, ज्यूल आदि क्षेत्रों में कोहरे का ज्यादा असर रहा। इससे कड़ाके की ठंड में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घाटी में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मुख्य मार्गों पर बर्फ हटाई गई है, लेकिन आंतरिक संपर्क मार्गों में बर्फ नहीं हटाई जा सकी है। जिससे उक्त स्थानों पर आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है। इससे लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें