पटनीटॉप का नजारा
- फोटो : रोहित गुप्ता
तहसील मुख्यालय पर भी 4 से 6 इंच तक बर्फ जमा हुई है। ताजा बर्फबारी से जहां एक तरफ बिजली गुल होने से लोगों की परेशानियां बढ़ रही है। दूसरी ओर इन तहसील मुख्यालय के आसपास के गांवों में सड़क संपर्क भी कट चुका है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थन्नामंडी से डीकेजी, बुद्धल से दंडोत, गब्बर, कोटरंका से खवास, गदयोग, बडाल, दरहाल से खोडी नाड आदि क्षेत्रों में बर्फ जमा होने से सड़क पर यातायात ठप है।