फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनदेखी तस्वीरें: अब्दुल्ला का खास अंदाज, कभी बल्ला पकड़ा तो कभी झाड़ू उठाकर करने लगे सफाई

Tue, 16 Mar 2021 05:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला देश के सबसे हाईटेक नेताओं में गिने जाते हैं। उमर ट्विटर के जरिए देश की राजनीति और अन्य मुद्दों पर तेजी से राय रखने वालों में शुमार हैं। उमर अब्दुल्ला का जन्म मार्च 1970 में ब्रिटेन में हुआ था। उमर गांदरबल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। वह सोनबार और बीरवाह सीट से भी चुनाव लड़ चुके हैं। उमर अब्दुल्ला अपनी सेहत को लेकर काफी सजग हैं। खुद को फिट रखने के लिए रोजाना व्यायाम के अलावा अन्य खेल भी खेलना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
उमर अब्दुल्ला
उमर को क्रिकेट खेलना काफी पसंद है। क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी की ये तस्वीर गवाह है।
विज्ञापन

3 of 8
उमर अब्दुल्ला
इसके साथ ही जब भी उन्हें मौका मिलता है तो वह बर्फबारी का मजा लेने निकल पड़ते हैं।
 

4 of 8
उमर अब्दुल्ला
मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कई ऐसे कार्य किए हैं जिनके लिए आज भी वह जम्मू और कश्मीर की जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन

5 of 8
उमर अब्दुल्ला
बच्चों के बालपन को लेकर उमर अब्दुल्ला काफी गंभीर रहते हैं। एक भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों पर शिक्षा का अधिक बोझ इसका मुख्य कारण है, जिससे बच्चे बचपन का अधिकार ही भूल गए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
उमर अब्दुल्ला
बच्चों के बचपन के खो जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज का बालक हमारे जमाने जैसी मौज मस्ती से काफी दूर चला गया है।
विज्ञापन

7 of 8
उमर अब्दुल्ला
बचपन के दिनों की यादों को ताजा करते हुए उन्होंने कहा उन दिनों बच्चों में जो बचकानी शरारतें देखने को मिलती थी वो आज नहीं है।
विज्ञापन

8 of 8
उमर अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला को गाड़ी चलाना, वादियों में घूमना भी बहुत पसंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें