फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद की मशाल: दस रुपये में भर पेट खाना... जरूरतमंदों के लिए सामुदायिक किचन चला रहीं निधि

Mon, 30 May 2022 06:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के शास्त्री नगर में निधी ने सामुदायिक किचन की शुरूआत की है। इसमें प्रतिदिन 100 के करीब लोग खाना खाते हैं। वह शहर के अन्य इलाकों में कम्यूनिटी किचन खोलने की योजना बना रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
समाज सेवी और फिटनेस क्लब संचालक निधी अपने सामुदायिक किचन के साथ - फोटो : अमर उजाला
मानव सेवा ही नारायण सेवा। शहर के पॉश इलाके गांधीनगर की रहने वाली निधि इसी मंत्र को अपनाकर जरूरतमंदों के लिए खास किचन चला रही हैं। आटे-दाल का भाव जो भी हो, यहां महज दस रुपये में भरपेट खाना मिलता है। दस रुपये शुल्क इसलिए कि खाने वाला खुद को असहाय महसूस न करे। हाल ही में खुली इस किचन में रोजाना 100 लोग खाना खा रहे हैं। आई जानें उनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
Jammu Community Kitchen - फोटो : अमर उजाला
ताकि कोई भूखा न सोए
निधि की पहल को लोगाों का साथ मिल रहा है। अब वे अलग-अलग इलाकों में सामुदायिक किचन खोलने की योजना बना रही हैं। निधि का सपना है कि जम्मू-कश्मीर में कोई भूखे पेट न सोए। इससे क्या हासिल के सवाल पर निधि का एक ही जवाब है, सुकून।
विज्ञापन

3 of 6
Jammu Community Kitchen - फोटो : अमर उजाला
पेशे से फिटनेस क्लब संचालक और समाज सेवी निधि कहती हैं कि सेवा का भाव उनके परिवार की परंपरा है। 2016 में समाज सेवी के रूप में कुछ प्रयास शुरू किए तो लगा जैसे जिंदगी इसी का नाम है। पहली किचन खुलने से उत्साहित निधि शहर में सभी इलाकों में इस तरह की रसोई शुरू करना चाहती हैं। निधि ने कोरोना महामारी में भी जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई थी।

4 of 6
Jammu Community Kitchen - फोटो : अमर उजाला
पहले गाड़ी में जरूरतमंदों तक पहुंचाती थीं खाना

निधी गुप्ता ने कहा कि रसोई खोलने की योजना काफी समय से थी। पहले गाड़ी में खाना रखकर जरूरतमंद तक पहुंचाया जाता था, लेकिन उसमें मुश्किलें काफी थीं। ऐसे में एक स्थान पर रसोई शुरू करने का सोचा ताकि जरूरतमंद तक पहुंच हो सके। हमारी रसोई में क्या खाना बनेगा, यह हमारे शहरवासी ही तय करते हैं। लोग भी मदद कर रहे हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
Jammu Community Kitchen - फोटो : अमर उजाला
प्रयास अब बनने लगा है कारवां
निधी गुप्ता ग्रेसियस गिवर नामक ग्रुप की अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि रसोई में प्रतिदिन औसतन 100 लोग खाना खाते हैं। पहले खाना पैक करके देते थे, लेकिन अब केवल यहां पर खाना दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Community Kitchen - फोटो : अमर उजाला
हमारे पास बर्तन है, जिसमें उन्हें खाना परोसा जाता है। खाने में तीन चपाती, सब्जी, दाल, अचार और सलाद दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें