फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या वाकई LED बल्ब में हैं निगरानी कैमरे, जानें सच्चाई

Fri, 10 Mar 2017 07:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
UJALA - फोटो : DEMO PHOTO
केंद्रीय प्रायोजित उजाला योजना के अंतर्गत एलईडी बल्बों में निगरानी कैमरा फिट करके कश्मीर में इसके वितरण की खबरों को सरकार ने सिरे से खारिज किया है। योजना के नोडल अधिकारी हशमत काजी ने कहा है कि उजाला योजना कश्मीर केंद्रित न होकर देश व्यापी योजना है। अब तक 40 करोड़ बल्बों का वितरण किया जा चुका है। ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं हैं कि एलईडी बल्बों के अंदर निगरानी कैमरे फिट किए गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
UJALA - फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर में 80 लाख एलईडी बल्बों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है जिसमें से अब तक करीब 75 फीसदी लक्ष्य को पूरा भी कर लिया गया है। विद्युत मंत्रालय की प्रशासनिक देखरेख में उजाला योजना को एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेस लिमिटेड (ईईएसएल) की ओर से अमल में लाया जा रहा है। काजी का कहना है कि जम्मू कश्मीर और गोवा ही ऐसे दो राज्य हैं यहां पर रियायती दाम पर एलईडी बल्ब उपभोक्ताओं को मुहैया कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
UJALA - फोटो : File Photo
वहीं नाम न छापने की तर्ज पर बिजली विभाग के अधिकारी के अनुसार कश्मीर घाटी में कुछ एलईडी और सीएफएल बल्ब के डीलर योजना में व्यवधान डाल रहे हैं। इन डीलरों के पास करोड़ों का एलईडी और सीएफएल बल्ब का स्टाक पड़ा हुआ है। उपभोक्ताओं को उजाला योजना के तहत रियायती दाम पर बेहतर क्वालिटी के एलईडी बल्ब मिलने से उन्हें अपने उत्पाद बेचने में मुश्किल आ रही है।

4 of 5
UJALA - फोटो : File Photo
खुले बाजार में बिकने वाले एलईडी बल्ब से उजाला योजना का गैर रियायती एलईडी बल्ब भी पचास फीसदी सस्ता है। कश्मीर की एक स्थानीय न्यूज वेबसाइट में उजाला योजना के अंतर्गत वितरित हो रहे एलईडी बल्बों में निगरानी कैमरा फिट होने की लोगों की आशंकाओं संबंधित खबर आने से भ्रम की स्थित पैदा हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलईडी - फोटो : FILE PHOTO
कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ों के बढ़ने से भी लोगों में यह अफवाह फैली थी कि रियायती दाम पर सरकार की ओर से मुहैया करवाएं जा रहे एलईडी बल्बों में उच्च गुणवत्ता वाले निगरानी कैमरे फिट किए गए है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें