आम बजट पेश होने के साथ ही रेलवे लंबित योजनाओं को पूरा करने में जुट गया है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लाइन, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, नई रेल लाइनें बिछाना, दोहरीकरण, ट्रैक नवीनीकरण, पुल की मरम्मत के लिए आवंटित राशि से टाइमलाइन के अनुसार योजनाओं को पूरा किया जाएगा।