नए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत सोमवार से भारी जुर्माने के साथ ट्रैफिक चालान करने का एलान कर चुकी यातायात पुलिस ने ताबड़तोड़ 474 चालान कर डाले लेकिन नए नियमों से एक भी जुर्माना नहीं किया। यही नहीं, ज्यादातर मामलों को कोर्ट रेफर कर दिया गया। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में नाके लगाकर वाहनों की जांच कर बड़ी संख्या में चालान किए। लेकिन चालान की राशि पर फैसला कोर्ट पर छोड़ दिया।