फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tourist Place in Jammu: वीकेंड में पटनीटॉप के होटल पैक, रोजाना दस हजार सैलानी पहुंच रहे

Thu, 09 Jun 2022 11:27 AM IST
kumar गुलशन कुमार रोहित गुप्ता, चिनैनी

सार

पटनीटॉप विकास प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार पिछले दस दिन में पटनीटॉप आने वाले सैलानियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। इनमें ज्यादातर वैष्णो देवी श्रद्धालु हैं, जो जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आवाजाही के दौरान पटनीटॉप में रुकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पटनीटॉप - फोटो : रोहित गुप्ता
मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी के बीच जम्मू संभाग का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप सैलानियों से गुलजार है। यहां रोजाना रिकॉर्ड दस हजार सैलानी पहुंच रहे हैं, जिनमें से अधिकांश दिन भर की सैर के बाद लौट जाते हैं। वीकेंड पर पटनीटॉप के तमाम होटल और गेस्ट हाउस पैक चल रहे हैं। 70 होटल और गेस्ट हाउस में 2800 पर्यटकों के ठहरने की क्षमता है, जिसमें आम दिनों में भी 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है।
विज्ञापन

2 of 6
पटनीटॉप - फोटो : रोहित गुप्ता
पटनीटॉप विकास प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार पिछले दस दिन में पटनीटॉप आने वाले सैलानियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। इनमें ज्यादातर वैष्णो देवी श्रद्धालु हैं, जो जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आवाजाही के दौरान पटनीटॉप में रुकते हैं। वहीं प्रदेश के मैदानी जिलों से भी लोग रोजाना पहुंच रहे हैं। स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां पड़ने के बाद से पटनीटॉप में वीकेंड पर सभी होटल और गेस्ट हाउस पैक चल रहे हैं। आम दिनों में भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं, जिसे देखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, पटनीटॉप के अलावा नत्थाटाप, सनासर, सुद्धमहादेव, मानतलाई, गौरीकुंड, चिनैनी, लाटी, डुडू जैसे स्थलों का भी पर्यटक रुख कर रहे हैं। इससे पूरे टूरिस्ट सर्किट पर सैलानियों की आवाजाही से अलग ही नजारा है। 
विज्ञापन

3 of 6
पटनीटॉप - फोटो : रोहित गुप्ता
पटनीटॉप विकास प्राधिकरण के सीईओ शेर सिंह ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों के बाद से रोजाना औसतन दस हजार सैलानी पहुंच रहे हैं जबकि छुट्टियों से पूर्व चार से पांच हजार लोग पहुंच रहे थे। इस समय वीकेंड के अलावा अन्य दिनों में भी 50 से 60 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। सैलानियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

4 of 6
केबल कार - फोटो : प्रतीकात्मक
नत्थाटॉप-सनासर गंडोला से लगेंगे पर्यटन को पंख 
पर्वतमाला परियोजना के तहत नत्थाटॉप से सनासर तक गंडोला कनेक्टिविटी दी जाएगी। पटनीटाप विकास प्राधिकरण के सीईओ शेर सिंह ने बताया कि नत्थाटॉप से सनासर के लिए पर्वत माला के तहत गंडोला लगाने की योजना है। इसका सर्वे जल्द शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना के मूर्त रूप लेने से इस क्षेत्र में दो गंडोला हो जाएंगे। पर्यटन बढ़ाने के लिए ड्रैगलिफ्ट स्कीईंग, गोल्फ कोर्स, झील का सुंदरीकरण भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
सुद्धमहादेव मंदिर - फोटो : रोहित गुप्ता
टेंट सिटी पर चल रहा काम
सनासर, पटनीटॉप, सुद्धमहादेव, मानतलाई और डुडू में टेंट सिटी बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इन सभी स्थानों पर सौ टेंट लगाए जाएंगे, जहां तमाम तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए संबंधित एजेंसियों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अलाव - फोटो : अमर उजाला
खाना बनाने, आग जलाने पर रोक 
पर्यटकों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए पटनीटॉप में खुले में आग जलाने, खाना बनाने पर रोक लगा दी गई है। अमूमन पर्यटक खुले में खाना बनाते दिखाई दे रहे थे, जिससे से आग की घटनाओं की आशंका रहती थी। पाबंदी के उल्लंघन पर पुलिस, वन विभाग, फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स, पीडीए की टीम मौके पर चालान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें