दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के रहने वाले तारिक मीर इन दिनों बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। तारिक मीर, गेम ऑफ थ्रोन्स के पीटर डिंक्लेज के हमशक्ल हैं। इसलिए उन्हें कश्मीर के पीटर डिंकलेज के तौर पर भी जाना जाता है। वह पेशे से एक कलाकार के साथ-साथ दुकानदार हैं। तारिक, 2019 में अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'भारत' में काम कर चुके हैं और जल्द ही वह एकता कपूर की आगामी बॉलीवुड फिल्म 'यू-टर्न' में नजर आएंगे।