फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: रोजाना दस हजार से अधिक आरटीपीसीआर टेस्ट होंगे, वित्तीय आयुक्त ने की समीक्षा

Sat, 10 Apr 2021 01:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे प्रसार को देखते हुए प्रदेश में प्रतिदिन रैपिड के अलावा आरटीपीसीआर टेस्ट की क्षमता दस हजार से अधिक करने पर जोर दिया गया है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कश्मीर संभाग में 18 और जम्मू संभाग में पांच ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को जल्द कार्यान्वित बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के समर्पित लेवल एक अस्पतालों में इंटेंसिव केयर टीमें तैनात की जा रही हैं। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक कर कोरोना चिकित्सा देखभाल प्रबंधन की समीक्षा की। वित्तीय आयुक्त ने कहा कि दोनों संभागों के सरकारी अस्पतालों में कोविड सुविधाओं की उपलब्धता को देखने के लिए एक अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाए।

ये भी पढ़ें- एक था इम्तियाज: जिसे सौंपी गई थी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की जिम्मेदारी, अब सोया मौत की नींद 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा केंद्रों में जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त चिकित्सा स्टाफ का इंतजाम किया जाए। उन्होंने दोनों संभागों के स्वास्थ्य निदेशकों को कोविड अस्पतालों का नियमित दौरा कर चौबीस घंटे सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता करने के निर्देश दिए।

4 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को कोरोना संबंधित लंबित कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने के लिए कहा गया है। अगले कुछ दिनों में स्वास्थ्य विभाग को आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, पोर्टेबल वेंटिलेटर को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें- एक बार फिर आतंकियों ने लिया मस्जिद का सहारा, जानिए कब-कब धर्मस्थलों में घुसे दहशतगर्द    
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह लेवल दो कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में एक चिकित्सक, ईसीजी मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन मैनीफोल्ड, मॉनीटर और कोविड देखभाल केंद्रों में आइसोलेशन बेड, बीडिंग, ऑक्सीजन कंसनट्रेटर, बीपी ऑपरेटर, पल्स ऑक्सीमीटर, न्यूबोलाइजर, नॉन कांटैक्ट थर्मो मीटर, पीपीई किट और हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन को उपलब्ध बनाने को कहा गया है। उन्होंने जिलावार अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें