फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक था इम्तियाज: जिसे सौंपी गई थी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की जिम्मेदारी, अब सोया मौत की नींद

Sat, 10 Apr 2021 10:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
आतंकी इम्तियाज शाह - फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीर के त्राल और शोपियां में सुरक्षाबलों ने सात आतंकियों का खात्मा किया है। इनमें से पांच की शिनाख्त हो गई है। मुजामिल तांत्रे, आदिल लोन, यूनिस खांडे, बासित इस्माइल को शोपियां और इम्तियाज शाह त्राल में ढेर किया गया है। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। त्राल में मारा गया आतंकी इम्तियाज शाह घाटी में अंसार गजवा-तुल हिंद का सरगना था। आतंकी संगठन की सभी साजिशें इसी के इशारे पर रची जाती थीं। बुरहान कोका के मारे जाने के बाद से यह गजवा-तुल हिंद की कमान संभाल रहा था। इम्तियाज जुलाई 2019 से सक्रीय था। आईजी विजय कुमार ने बताया कि उसे अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
आईजी कश्मीर विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
आईजी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि शोपियां मुठभेड़ में पांच स्थानीय आतंकवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ में कोई विस्फोटक इस्तेमाल नहीं किया गया है। मस्जिद को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है। वहीं अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा के मुद्दे पर लेकर उन्होंने कहा कि यात्रा का सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
डीपी पांडेय - फोटो : अमर उजाला
उधर, जीओसी 15 कोर, डीपी पांडेय ने कहा कि जो भी राज्य के खिलाफ हथियार उठाएगा, अगर वह आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसका खात्मा ही होगा। हम आतंकियों के नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करेंगे। लोगों से अनुरोध करते हैं कि वो हमारी मदद करें। ताकि युवा लड़के आतंक के रास्ते पर न जाएं और कश्मीर में शांति बनी रहे।

 

4 of 5
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
जीओसी विक्टर फोर्स, आर बाली ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान शोपियां में हमने सुनिश्चित किया कि मस्जिद को नुकसान न पहुंचे। आतंकवादियों को आत्मसमर्पण कराने के लिए तीन बार स्थानीय लोगों को उनके पास भेजा गया। जब वे सहमत नहीं हुए तो हमने ऑपरेशन शुरू किया और आतंकियों का खात्मा किया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
आर बाली ने बताया कि आतंकवादी अब संगठन बदल रहे हैं। फिलहाल अंसार का केवल एक आतंकवादी सक्रिय है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में चार जवान घायल हुए हैं। जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें