प्रदेश में केसर की पैदावार बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार इसी माह 85 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी करेगी। बीते साल केंद्र से 314 करोड़ मिले थे। ग्रांट को अक्तूूबर माह में तैयार होने वाले केसर की पैकेजिंग, टेस्टिंग और क्वालिटी बढ़ाने पर खर्च किया जाएगा। हालांकि पहले पैकेजिंग और टेस्टिंग पर ध्यान नहीं दिया जाता था। इस कारण कश्मीरी केसर की डिमांड अंतरराष्ट्रीय बाजार में कम होती जा रही थी। अब गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे केसर के दाम भी बाजार में ज्यादा मिलेंगे।